ICU में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, ब्रेन स्ट्रोक के बाद हालत नाजुक, पूरे राज्य में दुआओं का दौर

shibu soren

दिल्ली/रांची, 28 जून 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन (गुरुजी) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके शरीर के बाएं हिस्से में हलचल कम है और वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

गुरुजी की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही पूरे झारखंड में चिंता और प्रार्थनाओं का माहौल बन गया है। मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर राजधानी रांची तक लोग मोमबत्तियां जलाकर और हाथ जोड़कर गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन दिल्ली में लगातार गुरुजी के साथ मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में सिर्फ बेहद सीमित लोगों को ही गुरुजी से मिलने की अनुमति दी जा रही है।

बीते गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं और गुरुजी का हालचाल लिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर चिंता जताई और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

राजनीतिक गलियारों में गुरुजी की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है। कांग्रेस, झामुमो और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल के चलते उन्हें ICU में जाने की इजाजत नहीं मिली है।

resizone elanza

गौरतलब है कि गुरुजी, झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी और सम्मानित चेहरों में से एक हैं। उनका जीवन आदिवासी हितों, सामाजिक न्याय और राज्य निर्माण के संघर्ष से जुड़ा रहा है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता केवल राजनीतिक नहीं, भावनात्मक स्तर पर पूरे राज्य में महसूस की जा रही है।

the-habitat-ad

राज्य की जनता और समर्थकों की बस यही कामना है — “गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और फिर से हमारे बीच वापस लौटें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *