
पश्चिमी सिंहभूम में हाथी की रहस्यमय मौत ने खड़े किए सवाल, जांच में जुटा वन विभाग
चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के घने जंगलों और आदिवासी संस्कृति से समृद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण पर गंभीर सवाल उठे हैं। टोन्टो थाना क्षेत्र के सेरेंगसिया गांव में शनिवार सुबह एक विशाल दंतैल हाथी मृत अवस्था में पाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी और जिज्ञासा का माहौल…