mela

अमन साहू गिरोह का कुख्यात अपराधी मयंक सिंह अज़रबैजान से भारत लाया जाएगा, झारखंड एटीएस की टीम रवाना

Arrested on Red Corner Notice Arrested on Red Corner Notice

अमन साहू गिरोह का अपराधी मयंक सिंह अज़रबैजान से भारत लाया जाएगा

राँचीः झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) शनिवार को राज्य के चर्चित अपराधी और अमन साहू गिरोह से जुड़े सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर भारत लौटेगी। कुख्यात मयंक सिंह लंबे समय से फरार था और झारखंड में उस पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

एटीएस सूत्रों ने पुष्टि की है कि अज़रबैजान प्रशासन उसकी हिरासत भारतीय टीम को सौंपेगा। झारखंड एटीएस की तीन सदस्यीय टीम, जिसमें एसपी स्तर का अधिकारी भी शामिल है, राजधानी बाकू में मौजूद है। प्रशासन से औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम उसे लेकर पहले दिल्ली आएगी और फिर झारखंड रवाना होगी।

रेड कॉर्नर नोटिस पर हुई गिरफ्तारी
गौरतलब है कि इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर, 2024 को मयंक सिंह को अज़रबैजान में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से भारत सरकार और अज़रबैजान प्रशासन के बीच कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया चल रही थी। कई महीनों की कोशिशों के बाद अब उसे भारत लाने का रास्ता साफ हुआ है।

shrawani mela

कई गंभीर मामलों में वांछित
झारखंड पुलिस के अनुसार, मयंक सिंह झारखंड में हत्या, रंगदारी और गैंगवार जैसे कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। वह अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्यों में शामिल रहा है और गैंग की कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में उसकी भूमिका रही है।

happy Teacher Day

एटीएस की सख्त तैयारी
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मयंक सिंह को भारत लाया जाएगा, उससे पूछताछ की जाएगी और उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से अमन साहू गिरोह की कई गतिविधियों का पर्दाफाश होगा और राज्य में अपराध नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *