रांची: पारस हॉस्पिटल में 24 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप

Paras Hospital Free Health Camp Ranchi Paras Hospital Free Health Camp Ranchi

रांची: आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पारस हॉस्पिटल एचईसी, रांची आगामी 24 अगस्त रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन करने जा रहा है। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को मुफ्त ओपीडी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

मुफ्त सेवाएं और विशेष छूट
इस नि:शुल्क हेल्थ कैंप में मरीजों के लिए कई प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • बीपी (ब्लड प्रेशर) जांच
  • आरबीएस (ब्लड शुगर) जांच
  • ईसीजी (हृदय जांच)
  • बीएमडी (हड्डियों की जांच)
  • पीएफटी (फेफड़ों की जांच)

इसके अलावा अन्य डायग्नोस्टिक और लैब टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कैसे मिलेगा लाभ?
कैंप का लाभ उठाने के लिए इच्छुक मरीजों को 8080808069 पर कॉल करके पंजीकरण कराना होगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य
पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति समय-समय पर जागरूक करना है। उन्होंने कहा –

resizone elanza

“हेल्थ कैंप के जरिए लोगों को प्राथमिक जांच की सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके। पारस हॉस्पिटल एचईसी में कटे होठ और कटे तालु का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाता है।”

the-habitat-ad

वहीं, अस्पताल के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि पारस हॉस्पिटल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क हेल्थ कैंप आयोजित करती रहती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

स्थानीय जनता में उत्साह
इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर वे मरीज, जो लंबे समय से सामान्य जांच टालते आ रहे थे, अब मुफ्त में परामर्श और जांच का लाभ ले पाएंगे। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *