राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन ने दिखाई एकजुटता, प्रणव झा के समर्थन में राजद कार्यालय में रणनीतिक बैठक

INDIA Alliance
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक बैठकों और समन्वय अभियान को गति दे दी है। इसी कड़ी में बुधवार को रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में गठबंधन के नेताओं और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के कई प्रमुख विधायक शामिल हुए।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

गठबंधन की मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की रणनीति, विधायकों के समर्थन और चुनावी गणित पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है तथा उसके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल साझा राजनीतिक प्रतिबद्धता और जनहित के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर समन्वय और विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में दिखाई देगा।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

भाजपा पर साधा निशाना
दीपिका पांडेय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चाहे जितना भी प्रचार-प्रसार कर ले, लेकिन वास्तविकता यह है कि उसके पास चुनाव जीतने के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड की अस्मिता, स्थानीय आकांक्षाओं और जनता की भावनाओं के प्रति अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जिसका राजनीतिक जुड़ाव समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहा है। जबकि महागठबंधन झारखंड के हितों और साझा राजनीतिक मूल्यों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

बैजनाथ राम और प्रणव झा की जीत का दावा
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता और विधायकों के समर्थन के बल पर राज्यसभा उम्मीदवार बैजनाथ राम और प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक और सहयोगी दल चुनाव में पूरी मजबूती के साथ अपने उम्मीदवारों के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट जीतने का नहीं, बल्कि झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का भी चुनाव है।

resizone elanza

Telegram channel

राजद नेताओं की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी
बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सिंह यादव, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया और गठबंधन के विधायकों से एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

चुनावी माहौल हुआ गर्म
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गठबंधन की एकजुटता और संख्या बल चुनाव परिणामों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *