...

पाकुड़ अदालत परिसर में बड़ी चूक, पुलिस महकमे में हड़कंप

Pakur Court News

पाकुड़ : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गए नरेश मोहली और शिवधान मोहली अदालत परिसर से फरार हो गए। दोनों दोषियों को अदालत के आदेश के बाद जेल भेजा जाना था, लेकिन इसी दौरान उन्होंने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।

इस सनसनीखेज घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोषी सजा याफ्ता थे और उन्हें कोर्ट से सीधे जेल ले जाया जाना था, लेकिन पेशी के दौरान ही वे भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026 01 07 at 18.18.14 1

एसपी ने की फरारी की पुष्टि, जांच के आदेश
पाकुड़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने न्यायालय परिसर से दोनों दोषियों के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा में चूक कहां और कैसे हुई।

Adiwasi Mahotsav

एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

happy Teacher Day

न्यायालय सुरक्षा पर उठे सवाल
कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील स्थान से सजा याफ्ता दोषियों का फरार होना न केवल पुलिस व्यवस्था बल्कि न्यायिक सुरक्षा तंत्र पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं के बीच भी इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी देखी जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

फिलहाल पुलिस फरार दोषियों की तलाश में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.