...

पद्मभूषण कड़िया मुंडा को पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी की धमकी

Kariya Munda

Khunti (Ranchi) : भाजपा के वरिष्ठ नेता, खूंटी के पूर्व सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को अज्ञात अपराधी द्वारा रंगदारी की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कॉल करने वाला खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पैसे की मांग कर रहा था और लगातार धमकी भरे फोन कर रहा था।

यह पहला मौका है जब 80 वर्षीय आदिवासी नेता को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे उनके परिवार और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

एक ही नंबर से बार-बार आ रहे थे कॉल
कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के नंबर 9431108685 पर बार-बार कॉल किए जा रहे थे। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस अधिकारी होने का दावा कर पैसे की मांग कर रहा था।

Adiwasi Mahotsav

डॉ. सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया।

happy Teacher Day

अस्वस्थ हैं कड़िया मुंडा, मानसिक रूप से परेशान
डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि कड़िया मुंडा इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। इस तरह के धमकी भरे कॉल से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो और सख्त कार्रवाई की जाए।

resizone elanza

Telegram channel

साइबर थाने में FIR, जांच तेज
मामले की पुष्टि करते हुए रांची के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि डॉ. निर्मल सिंह की शिकायत पर रांची साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एसपी ने कहा कि यह गंभीर साइबर अपराध का मामला है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष
गौरतलब है कि कड़िया मुंडा न सिर्फ खूंटी से कई बार सांसद रह चुके हैं, बल्कि वे लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आदिवासी समाज में उनका विशेष सम्मान और मजबूत पकड़ रही है। ऐसे में उन्हें मिली धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.