दिल्ली में सजेगा झारखंड का मेगा इन्वेस्टमेंट मंच, विजन-2050 के लिए AI, उद्योग और पर्यटन पर होगा बड़ा मंथन

Jharkhand National Stakeholders Consultation
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: झारखंड सरकार राज्य को निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आयोजन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। सरकार का मानना है कि यह कार्यक्रम झारखंड के विजन-2050 को आकार देने और राज्य में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।

कई नई नीतियों के ड्राफ्ट होंगे जारी
इस सम्मेलन के दौरान उद्योग जगत और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों के प्रारूप (Concept Papers) सार्वजनिक किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से—

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना
  • झारखंड AI पॉलिसी
  • झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी
  • झारखंड टूरिज्म पॉलिसी
  • टेक्सटाइल पॉलिसी
  • JIADA रेगुलेशन
  • PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पॉलिसी

सहित अन्य नीतियों के मसौदे जारी किए जाएंगे, जिन पर उद्योग जगत से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

मुख्यमंत्री को दिया गया औपचारिक निमंत्रण
गुरुवार को आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद रहे। सरकार के अनुसार, यह आयोजन विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस में झारखंड की पहली भागीदारी के बाद मिले सकारात्मक परिणामों को आगे बढ़ाने और राज्य की थीम “Explore Infinite Opportunities” को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

munadi live whattsapp banne.jpg

पहले दिन AI और डिजिटल गवर्नेंस पर फोकस
कार्यक्रम के पहले दिन सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष चर्चा होगी। इस दौरान—

  • आधुनिक IT इंफ्रास्ट्रक्चर
  • IT पार्क
  • AI आधारित निवेश
  • डिजिटल गवर्नेंस
  • टेक्नोलॉजी साझेदारी जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
resizone elanza

Telegram channel

इसके अलावा सरकार और आईटी कंपनियों के बीच सीधे संवाद का आयोजन होगा। दिन के अंतिम सत्र में “Shaping Jharkhand’s AI Future” विषय पर चर्चा होगी, जिसमें राज्य की नई AI नीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान आईटी विभाग और कई प्रमुख कंपनियों के बीच MoU पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

दूसरे दिन उद्योग और पर्यटन पर होगी बड़ी चर्चा
सम्मेलन के दूसरे दिन निवेश, औद्योगिक विकास और पर्यटन को केंद्र में रखा जाएगा। राज्य सरकार निवेशकों के सामने झारखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक संभावनाओं को प्रस्तुत करेगी। इसके बाद औद्योगिक प्रोत्साहन एवं निवेश पर विशेष स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित होगा, जिसमें नए उद्योगों की स्थापना और निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

बड़े औद्योगिक घरानों के साथ होंगे समझौते
कार्यक्रम के दूसरे दिन कई बड़े औद्योगिक समूहों के साथ MoU पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य सरकार अपनी नई औद्योगिक एवं निवेश नीतियों के ड्राफ्ट तथा कई नए डिजिटल पोर्टलों का भी आधिकारिक शुभारंभ करेगी। सरकार का मानना है कि इन समझौतों से झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा समापन
दो दिवसीय सम्मेलन का समापन झारखंड की समृद्ध जनजातीय, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। सरकार को उम्मीद है कि यह आयोजन झारखंड को राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ विजन-2050 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *