डिमना चौक के पास अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

jamshedpur Crime News jamshedpur Crime News

जमशेदपुर :जिले के ओलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक स्थित लक्ष्मणनगर के पास रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक पर सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली से घायल युवक एमजीएम अस्पताल में भर्ती
घायल युवक की पहचान बंटी कुमार के रूप में हुई है। गोली लगते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।

बाइक सवार अपराधियों ने दी घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 12 बजे दो से तीन अपराधी बाइक से आए और बंटी कुमार पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
ओलिडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गोलीकांड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *