होटल कलश धाम में अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Hotel Kalash Dham Bagodar raid

गिरिडीह: झारखंड के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर स्थित चर्चित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया और संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

होटल लंबे समय से था विवादों में, आसानी से मिलता था कमरा
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल कलश धाम में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बताया गया कि यहां बिना किसी कड़े सत्यापन के आसानी से कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। सूत्रों का कहना है कि होटल में शराब सेवन के लिए विशेष केबिन भी बनाए गए थे, जहां देर रात तक युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था।

स्कूल और कॉलेज के पास अवैध गतिविधियों से बढ़ी चिंता
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह होटल एक स्कूल और बीएड कॉलेज से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित है। शैक्षणिक संस्थानों के इतने करीब इस तरह की गतिविधियों का होना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पर नाराजगी जताई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Adiwasi Mahotsav

SDPO और SDM के नेतृत्व में छापेमारी
इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व बगोदर-सरिया SDPO धनंजय राम ने किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है और होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतने लंबे समय तक इस अवैध गतिविधि को कैसे नजरअंदाज किया गया। इस दौरान SDM संतोष कुमार गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

happy Teacher Day

“हमें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। छापेमारी में कई लोगों को पकड़ा गया है। होटल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।” — धनंजय राम, SDPO बगोदर-सरिया

resizone elanza

Telegram channel

स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल, होगी जवाबदेही तय
होटल की लोकेशन और लंबे समय से चल रही गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में किसी अधिकारी या स्थानीय पुलिस की मिलीभगत तो नहीं थी। फिलहाल होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *