गैंगवार से पहले रांची पुलिस की दबिश, तीन लोडेड पिस्टल के साथ हथियार सप्लायर पकड़ा गया

Sujit Sinha Gang 1

रांची : रांची पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुण्डू थाना क्षेत्र के ऐदलहातु NH-33 किनारे से एक संदिग्ध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दशरथ शुक्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से तीन लोडेड पिस्टल, मैगजीन और कई कारतूस बरामद किए हैं।

सुजीत सिन्हा गिरोह को देने वाला था हथियार
पूछताछ में अपराधी दशरथ शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह यह सभी हथियार कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दशरथ लंबे समय से हथियारों की तस्करी से जुड़ा हुआ है और विभिन्न गिरोहों को हथियार उपलब्ध कराता रहा है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के गोलमुरी और साकची थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं — जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, दंगा, जुआ अधिनियम औरविद्युत अधिनियम से जुड़े कांड शामिल हैं।

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मारी रेड
23 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:40 बजे, एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बुण्डू थाना क्षेत्र के ग्राम ऐदलहातु स्थित सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास किसी गिरोह को हथियार देने वाला है।सूचना की गंभीरता को देखते हुएएसएसपी ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके पास से 3 लोडेड पिस्टल बरामद की गईं।

आरोपी से पूछताछ जारी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दशरथ शुक्ला से पूछताछ जारी है। उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। रांची पुलिस अब हथियार आपूर्ति नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस का सख्त रुख, गिरोह पर एक और प्रहार
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि राजधानी और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंग्स और हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार तस्करी और गैंग अपराधों पर “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कार्रवाई की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

रांची पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर बड़ा अपराध होने से रोक दिया। दशरथ शुक्ला की गिरफ्तारी ने सुजीत सिन्हा गिरोह के नेटवर्क को झटका दिया है, जिससे आने वाले दिनों में कई और खुलासों की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *