...

दो पत्नियों के विवाद के बीच BJP नेता की मौत, घर में मिला शव

Amrit Das Death Case

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार की बताई जा रही है, जहां उनका शव उनके घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों का आरोप—दोनों पत्नियों ने की हत्या
मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मां और बहन का कहना है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते दोनों पत्नियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना से पहले हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग कराने ले गए थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इलाके में दहशत और सवाल
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। धनबाद में BJP नेता अमृत दास की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के आरोप और परिस्थितियां इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और इस मामले की सच्चाई कब तक सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *