तिसरी की दो नाबालिग लड़कियां बरामद, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

Minor Girls Rescued

Giridih :गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को डुमरी के कुलगो स्थित एनएचएआई टोल प्लाजा से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल, निवासी रौकरी, थाना कम्पिल, जिला फर्रुखाबाद (यूपी) और अमित कुमार, निवासी नगला सहजन, थाना पटियाली, जिला कासगंज (यूपी) के रूप में हुई है।

23 जनवरी को बुलाया गया था बाहर
खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। उसके साथ गांव की एक और नाबालिग लड़की भी गायब थी। सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस टीम में तिसरी थाना प्रभारी रंजय सिंह, सब इंस्पेक्टर रंजय कुमार, सअनि कौलेश्वर राम, तकनीकी शाखा के जोधन कुमार, प्रवीण कुमार, मिलिया मरांडी और चौकीदार राहुल कुमार यादव शामिल थे।

happy Teacher Day

मोबाइल लोकेशन से खुला मामला
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़कियों की बातचीत मोबाइल के जरिए छोटेलाल से हो रही थी। आरोपियों ने लड़कियों को बरवाअड्डा बुलाया था। दोनों लड़कियां तिसरी से खोरी महुआ, बगोदर होते हुए बरवाअड्डा पहुंचीं, जहां से दोनों आरोपियों ने उन्हें ट्रक में बैठाकर हावड़ा के काशीपुर और फिर हल्दिया ले गए।

resizone elanza

Telegram channel

हल्दिया में ट्रक संख्या NL01AH 4253 में प्लास्टिक का दाना लोड किया गया। इस दौरान लड़कियों को अपने साथ रखा गया। बाद में दोनों को वापस बरवाअड्डा लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया।

ट्रक जब्त, आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने बताया कि ट्रक दिल्ली के एक मालिक का है, जिसे जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है।

पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *