Durga Puja
tulsyan

उरीमारी न्यू बिरसा में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी में लगाई आग

उरीमारी कोल डिपो हमला

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपू में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस उग्रवादियों ने पांच राउंड फायरिंग की और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, दो जेसीबी मशीन और तीन हाईवा के सीसी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

उग्रवादियों की फायरिंग में एक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उग्रवादी वहां से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक जेसीबी पूरी तरह जल चुकी थी।

उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर रांची जिला हिंदेगीर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

shrawani mela

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय सचिव और विस्थापितों के नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *