chath puja
chath puja
Tulsyan

सोनम वांगचुक पर बाबूलाल ने सीएम सोरेन को घेरा, झामुमो ने भाजपा को बताया लोकतंत्र विरोधी

Babulal attacks CM Soren over Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राजनीति तेज, बाबूलाल मरांडी के बयान पर झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय का पलटवार, भाजपा को बताया मुद्दाविहीन

रांची : लेह-लद्दाख के चर्चित शिक्षाविद् और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में भी सियासत गरमा गई है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की राज्य सरकारें देशद्रोहियों को पनाह देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए भाजपा को मुद्दाविहीन और लोकतंत्र विरोधी करार दिया।

बाबूलाल मरांडी का आरोप
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोनम वांगचुक के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार देशद्रोहियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अब देशद्रोहियों का ‘स्लीपर सेल’ बन चुका है। भाजपा नेता के अनुसार इंडी गठबंधन की सरकारें राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

झामुमो का पलटवार – ‘भाजपा मुद्दाविहीन’
बाबूलाल मरांडी के बयान पर झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए झूठे आरोप गढ़कर जनता को गुमराह कर रही है। पांडेय ने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा संविधान, लोकतंत्र और न्याय के पक्षधर रहे हैं। किसी भी नागरिक की आवाज सुनना और उसका समर्थन करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है, न कि राष्ट्रविरोध।”

DAV NANDRAJ

‘विचार प्रकट करना लोकतंत्र की ताकत’
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को समझना चाहिए कि विचार प्रकट करना और असहमति जताना लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में क्रांति लाने से लेकर हिमालय की रक्षा और चीन की चुनौती पर देश को सचेत करने तक सोनम वांगचुक की सच्ची और साहसी आवाज को कैद कर लिया गया है।

maa-ram-pyari

वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला – झामुमो
विनोद पांडेय ने कहा कि लेह-लद्दाख के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। यह केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लद्दाख की जनता की भावनाओं और भारत के लोकतंत्र की गिरफ्तारी है।

Jaipur
Sarla-Birla

सोनम वांगचुक की उपलब्धियां गिनाईं
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि वांगचुक ने शिक्षा सुधार से लेकर पर्यावरण संरक्षण और सीमाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार देश को सचेत किया। ‘आइस स्तूप’ जैसे उनके नवाचारों ने पूरी दुनिया को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखाया। पांडेय के अनुसार, सबसे पहले चीन के अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने वाले वांगचुक को भाजपा की केंद्र सरकार ने चुप कर दिया।

resizone-elanza
rlifecare

झारखंडवासियों से माफी मांगे भाजपा
विनोद पांडेय ने कहा कि लद्दाख की जनता राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत अधिकारों की सुरक्षा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी मांग रही है। यह न्यायोचित और संवैधानिक मांगें हैं, जिन्हें केंद्र सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का झारखंड को ‘स्लीपर सेल’ कहना झारखंड की जनता का अपमान है। नेताओं को झारखंडवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और झारखंड के नेताओं के बयानों ने राज्य में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। भाजपा और झामुमो के बीच इस मुद्दे को लेकर चल रही बयानबाजी ने आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *