देवघर में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल से 5 ठग गिरफ्तार

Deoghar Cyber Crime

सुराभूरा जंगल में छापेमारी

Deoghar : देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को सारठ थाना क्षेत्र के सुराभूरा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में बैठकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

फर्जी बैंक और कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी खुद को फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे। आरोपी PhonePe यूजर्स को कैशबैक का झांसा देते थे और पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

पांच आरोपी मौके से गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवानंद कुमार दास, विमल कुमार, यूमन दास, अरुण दास और सूरज कुमार दास शामिल हैं। सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये युवक Airtel Payment Bank से जुड़ी मदद के बहाने और फर्जी कैशबैक ऑफर के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

साइबर थाना की टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस छापेमारी अभियान में देवघर साइबर थाना के इंसपेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एएसआई सूरज कुमार और पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

resizone elanza

लोगों से सतर्क रहने की अपील
देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक या कैशबैक ऑफर के झांसे में न आएं। यदि किसी प्रकार की शंका हो तो तुरंत पुलिस या साइबर थाना को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *