hemant
Tulsyan

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मामा घर पहुंचे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ निभाई पारंपरिक रस्म

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित मामा घर पहुंचे

पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई रस्म अदायगी

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में मुख्यमंत्री पारिवारिक परंपरा के तहत रस्म अदायगी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई रस्म अदायगी
झारखंडी समाज में माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन जैसी परंपराएं पूरी करने के बाद मामा घर जाकर रस्म अदायगी करने की परंपरा बताई जाती है। इसी पारिवारिक परंपरा के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ चांडिल पहुंचे। मामा घर पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। परंपरा के अनुसार पैर धोकर स्वागत करने और भोजन कराने की रस्म भी निभाई जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस दौरान मामा घर में ‘छुतका’ दूर करने की पारंपरिक रस्म पूरी की जाती है।

WhatsApp Image 2026 11 03 at 16.50.41

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद निभाई पारिवारिक परंपरा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का हाल ही में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन सहित अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इन पारिवारिक रस्मों के पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार रस्म अदायगी की।मुख्यमंत्री के मामा घर पहुंचने के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Read more: मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मामा घर पहुंचे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ निभाई पारंपरिक रस्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *