...

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले वेदांत कौस्तव

Vedant Kaustav Meeting

धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात के बाद बोले- “नई ऊर्जा मिली”

मुनादी Live : अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बुधवार, 6 मई को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी से उनके आवास पर अलग-अलग मुलाकात की।

“नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली”
मुलाकात के बाद वेदांत कौस्तव ने इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित अनुभवी लोकसेवकों से बातचीत कर उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच मिली है। वेदांत ने कहा कि ऐसे नेताओं से मुलाकात युवाओं में धैर्य, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करती है।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 16.08.09

पर्यावरण और विकसित भारत पर चर्चा
मुलाकात के दौरान वेदांत कौस्तव ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अबुआ अधिकार मंच की गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मंच युवाओं को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

युवाओं की भागीदारी पर जोर
वेदांत ने कहा कि देश निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और इसी सोच के साथ मंच सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में युवाओं को पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए और बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *