mela

14वीं JPSC परीक्षा का शेड्यूल जारी, आयु सीमा को लेकर छात्रों में आक्रोश

14th JPSC

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के तहत 103 अभ्यर्थियों के चयन के लिए 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी शाम 5 बजे तय की गई है।

आयु सीमा में छूट नहीं मिलने पर नाराज़गी
हालांकि परीक्षा कैलेंडर जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों में नाराज़गी भी बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय बाद परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन आयु सीमा में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।

Adiwasi Mahotsav

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यदि आयु सीमा में राहत नहीं दी गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

कक्षपाल नियुक्ति में भी यही स्थिति
इसी तरह की नाराज़गी कक्षपाल नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी सामने आ रही है। करीब 10 साल बाद राज्य में कक्षपालों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन इस भर्ती में भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयु सीमा में छूट नहीं दी जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

इस कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी खुद को पात्रता से बाहर होता देख रहे हैं और वे सरकार से विशेष छूट की मांग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही भर्तियों को लेकर छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों के बीच असंतोष का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *