...
hemant
Tulsyan

धनवार में UCO बैंक में बड़ी लूट, गन पॉइंट पर बैंककर्मी-ग्राहक; करोड़ों के जेवरात ले गए अपराधी

गिरिडीह के धनवार में UCO बैंक में हथियारबंद अपराधियों की लूट

करीब 1:40 बजे बैंक में दाखिल हुए पांच अपराधी, लॉकर की चाबी मांगी, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार बाजार स्थित यूको बैंक में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए और गन पॉइंट पर बैंककर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधियों ने कैश और बैंक के लॉकर में रखे जेवरात लूट लिए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने बैंक से करीब 8 से 10 लाख रुपये नकद और लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूटे हैं। हालांकि, लूटे गए कैश और जेवरात की अंतिम राशि का आधिकारिक आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।

करीब 1:40 बजे बैंक में दाखिल हुए पांच अपराधी
यूको बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार गौर ने घटना का पूरा घटनाक्रम बताया। उनके मुताबिक, गुरुवार को बैंक में तीन स्टाफ सदस्य और एक दैनिकभोगी कर्मचारी मौजूद थे। करीब दोपहर 1:40 बजे पांच अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए। इनमें से एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था और सबसे पहले अंदर आकर कस्टमर लॉबी में खड़ा हो गया। उसके पीछे चार अन्य अपराधी नकाब पहनकर बैंक में दाखिल हुए। इनमें से एक सीधे शाखा प्रबंधक के चैंबर में पहुंचा और उनकी कनपटी पर बंदूक सटा दी।

बैंककर्मियों को गन पॉइंट पर लिया
अपराधियों ने शाखा प्रबंधक के साथ मौजूद दूसरे कर्मचारियों को भी हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। बैंक कर्मचारी रोहित कुमार के सिर पर भी बंदूक लगा दी गई। वहीं दैनिकभोगी कर्मचारी अनिरुद्ध को भी रिवॉल्वर की नोक पर रखा गया। अपराधियों ने सभी कर्मचारियों को वॉल्ट के बाहर बने बैठने वाले स्थान पर बैठा दिया। इसके बाद कैश काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी निधि कुमारी को भी बाहर बुलाया गया और उन्हें भी गन पॉइंट पर बैठा दिया गया।

DAV NANDRAJ

लॉकर की चाबी मांगी, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक
शाखा प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने उनसे लॉकर की चाबी मांगी। हथियार के बल पर बैंककर्मियों को नियंत्रित करने के बाद अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी। मैनेजर का कहना है कि अपराधियों ने उनके साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बांध दिया था। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी अपराधियों ने बंधक बना लिया। अपराधियों ने बैंक में लगे DVR बॉक्स को भी तोड़ दिया, जिससे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से जुड़े साक्ष्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

maa-ram-pyari

करोड़ों के जेवरात और लाखों की नकदी लूटने का दावा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक से करीब 8-10 लाख रुपये नकद और लॉकर में रखे करीब 3-4 करोड़ रुपये के जेवरात लेकर फरार हुए हैं। लूट की वास्तविक रकम और जेवरात का मूल्य बैंक की ओर से विस्तृत मिलान और जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है।

Read more: धनवार में UCO बैंक में बड़ी लूट, गन पॉइंट पर बैंककर्मी-ग्राहक; करोड़ों के जेवरात ले गए अपराधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.