tulsyan

टाटीसिलवे में सड़क किनारे गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद, बाइक भी मिली घटनास्थल पर

सड़क दुर्घटना रांची

रहस्यमय हालात में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

रांची/टाटीसिलवे: राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा गेट और सेनेटोरियम के बीच स्थित नमक गोदाम के पास बुधवार सुबह एक सड़क किनारे बने गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद किए गए। मौके पर एक बाइक भी गड्ढे में गिरी हुई अवस्था में मिली है।

image 5

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची टाटीसिलवे थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक तौर पर सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति और शवों की हालत को देखते हुए मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है।

DAV NANDRAJ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है और दोनों युवक संभवतः मंगलवार देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, दुर्घटना या अन्य कारण, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

happy Teacher Day

पुलिस ने कहा: “फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *