प्रेमिका की शादी तय होते ही टावर पर चढ़ा प्रेमी, बोला- कूद जाऊंगा

Garhwa Mobile Tower Incident

गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और ग्रामीण मनाने में जुटे

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। यह घटना रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव की है, जहां युवक असदुल्ला अंसारी ने टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार, असदुल्ला अंसारी का मानपुर की एक युवती से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर पहले बातचीत भी हुई थी और बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले थाना में समझौता भी हुआ था, जिसमें दोनों की शादी को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन अचानक लड़की के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, जिससे युवक आक्रोशित हो गया।

टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी
प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलते ही असदुल्ला अंसारी सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह चिल्लाने लगा—

Adiwasi Mahotsav

“कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा…”

happy Teacher Day
happy Teacher Day

उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

resizone elanza

Telegram channel

पिता ने बताई पूरी कहानी
युवक के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लड़की उनके ही समुदाय की है और दोनों परिवारों के बीच पहले सहमति बन चुकी थी। लेकिन बाद में लड़की के घरवालों ने अपना फैसला बदल दिया और कहीं और शादी तय कर दी। इसी बात से नाराज होकर उनका बेटा यह कदम उठा बैठा।

पुलिस और ग्रामीण कर रहे समझाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है और प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है।

इलाके में बना तनाव का माहौल
इस घटना के बाद गांव में तनाव और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। लोगों की भीड़ टावर के नीचे जुटी है और सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि युवक कब और कैसे नीचे उतरेगा। गढ़वा की यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि भावनात्मक तनाव और रिश्तों में विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले सकते हैं। पुलिस फिलहाल स्थिति को संभालने और युवक की जान बचाने में जुटी है। अब देखना होगा कि समझाइश और प्रयास कब रंग लाते हैं और यह मामला शांतिपूर्वक खत्म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *