पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर
5 lakh rewarded Naxalite Mukhdev Yadav killed in Palamu झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। मनातू जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति समिति) और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में संगठन का 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मारा गया।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मुखदेव यादव का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से इंसास राइफल भी बरामद की गई।

मनातू जंगल में भीषण मुठभेड़
मालूम हो कि तीन सितंबर को इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। उसी मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू का दस्ता भी सक्रिय था।
तीन सितंबर की मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
उस घटना के बाद से ही पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम इस अभियान में लगी हुई है।
संगठन से जुड़ा था 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव
मुखदेव यादव भी शशिकांत गंझू के दस्ते का अहम सदस्य था। रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
शशिकांत गंझू को लेकर बड़ा सर्च अभियान जारी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुखदेव यादव मारा गया। पुलिस ने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ा या मार गिराया जाएगा।
पुलिस ने घटनास्थल से इंसास राइफल बरामद की
पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मुठभेड़ में मुखदेव यादव के मारे जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल से इंसास राइफल सहित अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।






