झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: के श्रीनिवासन बने ऊर्जा सचिव, कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Administrative Reshuffle

रांची: झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव स्तर के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2005 बैच के आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अब तक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रहे के श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग की अहम जिम्मेदारी मिलने को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिला नया पदभार
सरकार द्वारा जारी आदेश में कई विभागों के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही वे पंचायती राज विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

munadi live whattsapp banne.jpg

सचिव स्तर पर व्यापक तबादला
अधिसूचना के अनुसार परिवहन सचिव विप्रा भाल को स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। महिला बाल विकास विभाग के सचिव रहे मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि उन्हें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

resizone elanza

Telegram channel

योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन, कला संस्कृति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजस्व पर्षद में अपर सदस्य रहे राजीव रंजन को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं वित्त विभाग के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रमंडलीय आयुक्तों की भी बदली जिम्मेदारी
राज्य सरकार ने कई अधिकारियों को प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में भी नई जिम्मेदारी दी है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहायक को पलामू प्रमंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्रम आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम को कोल्हान प्रमंडल चाईबासा का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। वहीं शशि रंजन को सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ अभियान निदेशक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *