IAS तबादले में झारखंड सरकार का आंशिक संशोधन, नए प्रभार तय

Administrative News

31 दिसंबर के तबादले में किया गया संशोधन

Ranchi : झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को जारी किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

अमित कुमार को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार
संशोधित आदेश के अनुसार, सचिव वाणिज्यकर के पद पर पदस्थापित IAS अधिकारी अमित कुमार को अब वित्त विभाग (संसाधन) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को वित्तीय और कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

छवि रंजन की NHM से तैनाती रद्द
वहीं, छवि रंजन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक के रूप में की गई पदस्थापना को सरकार ने रद्द कर दिया है। अब उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Adiwasi Mahotsav

अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे छवि रंजन
हालांकि, NHM से तैनाती रद्द होने के बावजूद छवि रंजन को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बरकरार रखा गया है। वे कार्यपालक निदेशक, राज्य आरोग्य सोसायटी और परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में पूर्व की तरह बने रहेंगे।

happy Teacher Day

शशि प्रकाश झा बने रहेंगे NHM अभियान निदेशक
इस संशोधन के साथ यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि शशि प्रकाश झा पहले की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर बने रहेंगे। NHM के प्रशासनिक ढांचे में किसी अन्य बदलाव की घोषणा नहीं की गई है।

resizone elanza

Telegram channel

कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन और स्पष्टता लाने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *