जमशेदपुर में मइया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं का फूटा गुस्सा – प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन!

महिलाओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आज सैकड़ों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, जब वो मइया सम्मान योजना से वंचित होने के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाज़ी और प्रदर्शन करने पहुंचीं।

सरकार की मइया सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक मदद देने के नाम पर शुरू की गई थी, अब महिलाओं की नाराज़गी और आक्रोश का कारण बनती जा रही है। कुछ लाभुकों को भले ही तीन महीने की राशि ₹7500 मिली हो, लेकिन सैकड़ों महिलाएं आज भी इस योजना से पूरी तरह वंचित हैं।

महिलाओं का आरोप है कि वे कई बार प्रखंड कार्यालय गईं, पर हर बार सिर्फ झूठे वादे और बहाने सुनने को मिले। आखिर कितनी बार वे दर-दर भटकें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *