...

“ED की कार्रवाई या लोकतंत्र की हत्या?” — रांची में कांग्रेस का फुल बवाल, मोदी सरकार पर जमकर बरसे नेता

रांची कांग्रेस प्रदर्शन

रांची: देशभर में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का बवंडर अब रांची पहुंच चुका है। राजधानी के ईडी ऑफिस के बाहर झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा की ये सिर्फ चार्जशीट नहीं, लोकतंत्र के खिलाफ चार्ज है।
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में रांची ईडी ऑफिस के समक्ष भी प्रदेश के कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बस से ईडी कार्यालय पहुंचे हैं प्रदर्शन में के राजू, सुबोध कांत सहाय, केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे मैदान में उतरे हैं|

बताते चलें कि ईडी ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं.

इसके विरोध में पार्टी देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह धमकाने का काम कर रहे हैं.

बने रहिये मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *