Durga Puja
tulsyan

साहिबगंज: संजीव कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड — एक लाख की सुपारी देकर करवाई थी हत्या”

साहिबगंज संजीव हत्याकांड

साहिबगंज : साहिबगंज के चर्चित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी संजीव कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले इस सनसनीखेज मामले में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि व्यवसायी की हत्या उसके ही पड़ोसी ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी।

इस पूरे मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने जिरवाबाड़ी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
इस मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, रीवर थाना प्रभारी लव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्या है मामला ?
स्थानीय व्यवसायी संजीव कुमार की पूर्व नियोजित साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पड़ोसी से आपसी रंजिश और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण उसने एक लाख की सुपारी देकर इस हत्या को अंजाम दिलवाया।
अब तक पांच में से चार अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

shrawani mela

पुलिस का बयान

happy Teacher Day

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि, “यह सुनियोजित हत्या थी। एक पड़ोसी ने पैसे का लालच देकर संजीव कुमार की हत्या करवाई। हमलावरों की पहचान, उनकी गिरफ्तारी और जुड़ी साजिश का पूरा खुलासा किया जा चुका है।”
उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द बाकी बचे आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *