“रांची फ्लायओवर विवाद पर आदिवासी समाज का समर्थन — आयोग ने मांगी रिपोर्ट”

झारखंड आदिवासी विवाद

बोकारो; झारखंड में आदिवासियों के धर्म, आस्था और पहचान पर चोट और अब मामला पहुंचा है राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग तक!

रांची के सिरम टोली धर्मस्थल को लेकर उठे विवाद में अब आदिवासी समाज की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा खुद मैदान में उतर चुकी हैं।

आशा लकड़ा ने बोकारो में पत्रकारों से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि आदिवासी समाज का आक्रोश बिल्कुल जायज़ है… यह सिर्फ धर्मस्थल नहीं, हमारी पहचान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। फ्लायओवर रैंप जिस तरीके से उतारा गया है, वह गलत है। आयोग ने इस पर रिपोर्ट तलब की है और कार्रवाई ज़रूर होगी।”

Adiwasi Mahotsav

उन्होंने ये भी कहा कि जब हम भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो की बात करते हैं, तो ये सिर्फ इतिहास नहीं, आज की चेतावनी है कि अगर हम आज भी चुप रहे तो अपनी संस्कृति और धर्म को खो देंगे!”

happy Teacher Day

फ्लायओवर की आड़ में आदिवासी धर्मस्थल को ढंकने या मिटाने की कोशिश को आशा लकड़ा ने सीधा हमला बताया और चेतावनी दी कि धर्म अखाड़ा को बचाना अब सिर्फ ज़रूरत नहीं, जिम्मेदारी बन चुकी है।

resizone elanza

Telegram channel

बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *