झारखंड में तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध

Jharkhand Gutkha Ban

निर्माण, बिक्री और भंडारण पर तत्काल रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा तथा पान मसाला पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब राज्य में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पूरी तरह गैरकानूनी माना जाएगा। यह आदेश स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लिया गया फैसला
सरकार ने यह निर्णय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से जुड़े प्रावधानों के तहत लिया है। आदेश में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 30(2)(a) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियमन 2011 के नियम 2.3.4 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

निर्माण से लेकर बिक्री तक सब पर रोक
सरकार के आदेश के अनुसार राज्य में किसी भी नाम से बिकने वाले ऐसे उत्पाद, जिनमें तंबाकू या निकोटीन की मात्रा पाई जाएगी, उन पर यह प्रतिबंध लागू होगा। अब राज्य के भीतर इन उत्पादों का निर्माण, गोदामों में भंडारण, फुटकर बिक्री और थोक वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Adiwasi Mahotsav

एक साल तक लागू रहेगा आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार, कारोबारी या वितरक प्रतिबंधित उत्पाद बेचते या स्टोर करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा दोनों का प्रावधान है।

resizone elanza

Telegram channel

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
राज्य सरकार का कहना है कि युवाओं और आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाला कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बनते हैं। सरकार का मानना है कि इस प्रतिबंध से राज्य में तंबाकू सेवन पर रोक लगाने और जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *