बोकारो एयरपोर्ट संचालन की मांग तेज, पीएम को लिखा गया पत्र

Bokaro Airport UDAN

भाजपा नेता कुमार अमित का आग्रह—UDAN योजना के तहत जल्द शुरू हो उड़ान

बोकारो: बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। भाजपा नेता कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की उड़ान योजना (UDAN) के तहत इस एयरपोर्ट से जल्द उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है।

प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र
कुमार अमित ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बने बोकारो एयरपोर्ट का अब तक उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट जनता के टैक्स के पैसे से बना है, लेकिन संचालन शुरू नहीं होने के कारण यह धीरे-धीरे खराब हो रहा है। ऐसे में इस सार्वजनिक संपत्ति का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यहां से नागरिक उड़ानों की शुरुआत बेहद जरूरी है।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 18.22.23

UDAN योजना के तहत उड़ान शुरू करने की मांग
कुमार अमित ने विशेष रूप से यह मांग उठाई कि बोकारो एयरपोर्ट को उड़ान योजना (UDAN) के तहत जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके। उनका कहना है कि इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

DAV NANDRAJ

आम जनता से भी अपील
भाजपा नेता ने इस मुद्दे को लेकर आम जनता से भी आगे आने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने का आह्वान किया, ठीक वैसे ही जैसे बीएसएल विस्तार के लिए पहले अभियान चलाया गया था। बताया गया कि बोकारो वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में जल्द ही एक पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया जाएगा।

happy Teacher Day

प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्र
इस अभियान के तहत एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-2 स्थित मुख्य डाकघर में पोस्टमास्टर को पत्र सौंपा, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में धनंजय चौबे, शिव प्रसाद, शंकरलाल गोप, संतोष पंडित, चंद्रप्रकाश और विनय कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 18.22.22
Jaipur

विपक्ष पर साधा निशाना
कुमार अमित ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बोकारो और धनबाद की जनता को भ्रमित कर एयरपोर्ट को किसी अन्य जिले में स्थानांतरित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो के सभी वर्तमान विधायक झामुमो और कांग्रेस के हैं, लेकिन इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

resizone-elanza
rlifecare

चुनाव में जवाब देने की चेतावनी
कुमार अमित ने कहा कि बोकारो की जनता आगामी चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी, जो जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर चुप रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो अब किसी का “चारागाह” नहीं बनेगा और यहां की जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगी।

बोकारो एयरपोर्ट के संचालन को लेकर उठी यह मांग अब जनआंदोलन का रूप ले सकती है। यदि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनता है, तो यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *