Durga Puja
tulsyan

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार

Accused who threatened Jharkhand Health Minister Accused who threatened Jharkhand Health Minister

धमकी का आरोपी दबोचा गया
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। सारनाथ थाना क्षेत्र से पुलिस ने जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और गाजीपुर भागने की फिराक में था। लेकिन औड़िहार के पास रोडवेज बस का रास्ता रोककर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे दबोच लिया।

WhatsApp Image 2025 09 12 at 08.59.12

मास्टरमाइंड बनने की फिराक
जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि जयंत कुमार सिंह न सिर्फ धमकी देने में शामिल था बल्कि वह एक गैंग खड़ा करने की तैयारी भी कर रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

shrawani mela

आरोपी की पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी एमबीबीएस पास छात्र है और मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था। उसका एक मकान शिलांग (मेघालय) में भी है।

happy Teacher Day

बड़ा सवाल
अब पुलिस की जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि इस खेल के पीछे और कौन लोग जुड़े हैं। अगर पूरा सच सामने आया तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *