अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 22 फरवरी अंतिम तिथि

University Admission

रांची: अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अपने विभिन्न पीजी (एम.ए.) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के बेंगलूरु, भोपाल और रांची कैंपस में संचालित इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डेवलपमेंट, एजुकेशन, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, इकॉनॉमिक्स, अप्लाइड इकॉनॉमिक्स, पब्लिक हेल्थ तथा क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों में पढ़ाई कराई जाएगी।

किस कैंपस में कौन से कोर्स
बेंगलूरु कैंपस में इकॉनॉमिक्स, डेवलपमेंट, एजुकेशन, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज जैसे कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। वहीं भोपाल कैंपस में एजुकेशन और पब्लिक हेल्थ विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा।

Adiwasi Mahotsav

रांची कैंपस में खास तौर पर अप्लाइड इकॉनॉमिक्स और डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे झारखंड और आसपास के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

happy Teacher Day

बहुविषयी अध्ययन और फील्ड वर्क पर जोर
विश्वविद्यालय का दावा है कि इन कार्यक्रमों में अनुभवी शिक्षकों द्वारा बहुविषयी अध्ययन पद्धति अपनाई जाती है। कक्षा शिक्षण के साथ फील्ड वर्क, रिसर्च और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

resizone elanza

Telegram channel

इससे छात्रों को शिक्षा, विकास कार्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और अर्थशास्त्र जैसे क्षेत्रों में मजबूत करियर बनाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा और शोध के अवसर भी मिलते हैं।

करियर के नए अवसर
इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी सामाजिक विकास संगठनों, नीति निर्माण, शिक्षा क्षेत्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों और रिसर्च सेक्टर में करियर बना सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *