JPSC-JSSC विधानसभा घेराव से पहले BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव नजरबंद

Pratul Shahdeo detained

रांची: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के मद्देनजर राजधानी रांची में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को नजरबंद किए जाने का दावा पार्टी की ओर से किया गया है। बताया गया है कि सहजानंद चौक स्थित उनके आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। भाजपा JPSC-JSSC आंदोलनकारी छात्रों के विधानसभा घेराव का समर्थन कर रही है। ऐसे में पार्टी का आरोप है कि विधानसभा घेराव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रोकने के लिए पुलिस की ओर से नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है।

आवास के बाहर पुलिस बल तैनात
जानकारी के अनुसार, प्रतुल शाहदेव के सहजानंद चौक स्थित आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। भाजपा का दावा है कि पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य पार्टी नेताओं को छात्रों के विधानसभा घेराव में शामिल होने से रोकना है।

आदित्य साहू को भी नजरबंद करने का दावा
इससे पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भी उनके आवास पर नजरबंद किए जाने का दावा किया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकार आंदोलन के समर्थन में उतर रहे विपक्षी नेताओं को रोकने की कोशिश कर रही है।
पार्टी का कहना है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों की मांगों के समर्थन में भाजपा उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।

Adiwasi Mahotsav

विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा बढ़ी
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

अब विधानसभा घेराव से पहले भाजपा नेताओं की कथित नजरबंदी ने छात्र आंदोलन को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया है। छात्रों का प्रदर्शन, भाजपा का समर्थन और पुलिस की कार्रवाई के आरोपों के बीच अब सबकी नजर विधानसभा घेराव पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *