PGT-TGT बहाली में कटौती के खिलाफ शव यात्रा | शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन तेज

झारखंड शिक्षक बहाली विवाद

जमशेदपुर: झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के खिलाफ विरोध की आग तेज हो गई है। PGT और TGT शिक्षकों की बहाली में कटौती के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है…

PGT और TGT शिक्षक बहाली में कटौती के विरोध में जमशेदपुर के फूल डूंगरी चौक से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की शव यात्रा निकाली।

image 14

इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता और घाटशिला से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामदास मुर्मू कर रहे थे। उनके साथ महिला मोर्चा की सदस्याएं और प्रमंडलीय नेता भी शामिल रहे।

Adiwasi Mahotsav

रामदास मुर्मू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री की लापरवाही के चलते शिक्षकों की बहाली की संख्या लगातार घट रही है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनसंख्या बढ़ रही है, तो स्कूलों की संख्या में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए, लेकिन सरकार इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।

resizone elanza

Telegram channel

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बड़े नेताओं के बच्चे तो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते हैं, लेकिन आम जनता आज भी सरकारी स्कूलों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था का सामना कर रही है।

रामदास मुर्मू ने साफ किया कि यह प्रतीकात्मक शव यात्रा केवल आंदोलन की शुरुआत है, और आने वाले दिनों में राज्यव्यापी विरोध और तेज होगा। “PGT और TGT बहाली में सरकार जानबूझकर कटौती कर रही है। शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है।”

अब देखना होगा कि इस शव यात्रा और बढ़ते विरोध के बाद राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री क्या कदम उठाते हैं। क्या बहाली प्रक्रिया फिर से बढ़ाई जाएगी या आंदोलन और तेज होगा?

बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *