दिल्ली-रांची में ISIS नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, दो आतंकी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी

Two suspected ISIS terrorists arrested in Delhi-Ranchi Two suspected ISIS terrorists arrested in Delhi-Ranchi

रांची/दिल्ली :दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने रांची और दिल्ली से इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई राज्यों में चल रहे अभियान में 5-6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनसे पूछताछ जारी है और उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

मुख्य आरोपी अशहर दानिश रांची से गिरफ्तार
अधिकारियों के अनुसार, बोकारो निवासी मुख्य आरोपी अशहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया। अशहर दानिश लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश आईएस के नेटवर्क को सक्रिय करने के प्रयास में जुटा था।

दिल्ली से आफताब की गिरफ्तारी
इसी अभियान के तहत दिल्ली से एक अन्य संदिग्ध आफताब को भी गिरफ्तार किया गया है। आफताब पर भी आतंकी संगठनों से जुड़ाव का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि आफताब और अशहर दानिश, दोनों देश में आईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे।

कई राज्यों में छापेमारी
संयुक्त अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड और दिल्ली पुलिस की टीमें कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। 5-6 लोगों को विभिन्न राज्यों से हिरासत में लिया गया है। इनके आईएस नेटवर्क से जुड़ाव की जांच की जा रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

पलामू से पकड़ा गया युवक पूछताछ के बाद छोड़ा गया
इस अभियान के दौरान पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामगंज से 22 वर्षीय गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को भी हिरासत में लिया गया था। गुलशेर से घंटों तक पूछताछ की गई और उसका मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के बाद फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। हालांकि, उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

resizone elanza

Telegram channel

रांची में कई स्थानों पर चल रहा अभियान
झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS का संयुक्त अभियान रांची के कई हिस्सों, खासकर एक हॉस्टल समेत कई जगहों पर जारी है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि अशहर दानिश और आफताब, दोनों आईएस से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में थे। वे भारत में उसकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन नेटवर्किंग और स्थानीय स्तर पर संसाधन जुटाने में सक्रिय थे। सुरक्षा एजेंसियों ने उनके डिजिटल उपकरणों से कई अहम जानकारियां बरामद की हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है।

राज्य में बढ़ाई गई सुरक्षा
रांची और पलामू में हुई कार्रवाई के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आगे की कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से कई जानकारियों को गोपनीय रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *