पाकुड़ में सियार का खौफ: घर में घुसकर दो मासूमों पर हमला

Pakur Jackal Attack

तीन महीने की बच्ची को नोचकर मार डाला, दूसरी गंभीर घायल

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर गांव में एक सियार ने घर में घुसकर सो रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन महीने की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

रात में घर में घुसा सियार
जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थी। बीती रात पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान एक सियार घर के अंदर घुस आया और सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सियार ने सबसे पहले तीन महीने की नवजात बच्ची को अपना शिकार बनाया। हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने पास में सो रही तीन वर्षीय बच्ची यासमीन खातून पर भी हमला कर दिया।

बच्चों की चीख सुनकर जागे परिजन
मासूम बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन अचानक जाग गए। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक सियार दोनों बच्चों को बुरी तरह घायल कर चुका था। परिजनों ने शोर मचाया तो सियार वहां से भाग निकला।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Adiwasi Mahotsav

घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी
हमले में घायल तीन वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं नवजात बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

गांव में फैली दहशत
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है और रात में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस ने क्या कहा?
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सियार के हमले में एक बच्ची की मौत हुई है जबकि दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं वन विभाग की टीम को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *