चेकनाका में ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत, क्षेत्र में शोक

Chowkidar Death

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

Hirnapur (Pakur): पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रानीपुर चेकनाका में बुधवार देर शाम ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबा शंकर राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चौकीढाप गांव के निवासी थे और कई महीनों से चेकनाका में प्रतिनियुक्त थे।

ड्यूटी के दौरान कुर्सी से गिरे
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे बाबा शंकर राय चेकनाका में कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कुर्सी से गिर पड़े। साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिरणपुर पहुंचाया।

इलाज के दौरान मौत
चौकीदार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए धुलियान ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Adiwasi Mahotsav

प्रशासन ने जताया शोक
इस घटना के संबंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चौकीदार की मौत हार्ट अटैक (पक्षाघात) से हुई है। ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना से प्रशासनिक अमला और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

happy Teacher Day

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता और सरकारी प्रावधानों के तहत लाभ देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *