भीषण ठंड के कारण रांची में KG से कक्षा 6 तक स्कूल बंद

Winter Alert

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक ठंड और शीतलहरी की आशंका जताई गई है। रांची जिले को येलो जोन में रखते हुए चेतावनी जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया।

कक्षा 7 से 12 तक पढ़ाई 10 बजे से
छात्रों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी निजी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की गई है। KG से कक्षा 6: सभी कक्षाएं पूरी तरह स्थगित कक्षा 7 से 12: पढ़ाई पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित होगी इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी।

परीक्षाओं को लेकर छूट
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो उसका संचालन विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से कर सकता है।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन से ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *