जमशेदपुर में चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश — 15 अपार्टमेंट में भीषण चोरी, 6 अपराधी व एक सोनार गिरफ्तार

जमशेदपुर चोरी

जमशेदपुर पुलिस ने एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ा एक्शन लेते हुए अंतर राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने शहर के 15 से ज्यादा अपार्टमेंट को निशाना बनाया था। पुलिस ने 6 पेशेवर अपराधियों के साथ एक सोनार को गिरफ्तार कर पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

बता दे कि जमशेदपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई अब रंग ला रही है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हाई प्रोफाइल केस का खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया कि 15 अपार्टमेंट में हुई भीषण चोरी के मामले में उड़ीसा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़े 6 अपराधियों के साथ एक सोनार को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी की गई संपत्ति में 10 लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने और विशेष चोरी उपकरण जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार सोनार चोरी के गहनों की पहचान मिटाकर उन्हें बाजार में बेचने का काम करता था।

munadi live whattsapp banne.jpg

इस गिरोह के सदस्य जमशेदपुर, सरायकेला और रांची में रेकी कर बंद फ्लैट्स को टारगेट करते थे।
पुलिस अब इनसे आगे की पूछताछ कर रही है और जल्द ही कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *