tulsyan

गोमिया अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गोमिया रिश्वत कांड

गोमिया अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

एक लाख रुपए की कर रहा था मांग

DAV NANDRAJ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललन कुमार ने एक व्यक्ति से रजिस्टर टू में ऑनलाइन नाम सुधारने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बार-बार टालमटोल करने और रिश्वत न मिलने पर काम नहीं करने से परेशान व्यक्ति ने धनबाद ACB में इसकी शिकायत की।

happy Teacher Day

ACB ने रचाया जाल, घर के पास से पकड़ा

resizone-elanza
rlifecare

शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने सोमवार को गोमिया अंचल कार्यालय में जाल बिछाया और रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपए लेते ही ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्यालय के समीप स्थित उसके सरकारी आवास से हिरासत में लेकर धनबाद ले जाया गया।

ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व धनबाद ACB के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। ललन कुमार गोमिया अंचल के हल्का नंबर 1, 2, 3 और 4 के राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। ACB की इस कार्रवाई के बाद अंचल और प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

आगे की कार्रवाई जारी

ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस गिरफ्तारी से प्रशासन में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *