रांची: उपायुक्त भजन्त्री ने आवासीय कार्यालय में फहराया तिरंगा
Ranchi DM hoisted the flagस्वतंत्रता दिवस 2025 पर जिला वासियों को दी शुभकामनाएं
रांची, 15 अगस्त 2025:स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे |

उपायुक्त भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जिले में विकास और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी देकर इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य और सम्मानजनक बनाया।




