Durga Puja
tulsyan

हेल्थ प्लस हॉस्पिटल का शुभारंभ, अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

Health Plus Hospital Bokaro

बोकारो: बोकारो जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई छूने को तैयार है। चास के अमृत पार्क-5 के समीप एक अत्याधुनिक हेल्थ प्लस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में करीब 300 बेड की सुविधा होगी और एक ही छत के नीचे हर तरह की उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

image 40

जल्द ही ओपीडी सेवाएं भी शुरू होने जा रही हैं, जिससे आम लोगों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह हॉस्पिटल जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, हृदय रोग, बाल रोग, ऑर्थोपेडिक और न्यूरोलॉजी जैसे विभागों के साथ पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

अस्पताल के चेयरमैन आर. एस. सिंह ने कहा कि “बोकारो जैसे जिले में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी थी, वहां हमने यह फैसला लिया कि लोगों को हर सेवा एक जगह पर मिले। हमारा प्रयास है कि लोगों को इलाज के लिए रांची, पटना या कोलकाता न जाना पड़े।”

image 41
shrawani mela

हेल्थ प्लस हॉस्पिटल अब न सिर्फ बोकारो बल्कि आसपास के जिलों जैसे गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़ के लोगों के लिए भी एक बड़ी राहत बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *