अदाणी पावर प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास

mock drill adani power mock drill adani power

गोड्डा : अदाणी पावर प्लांट परिसर में बुधवार को केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी और कर्मचारियों की सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। अभ्यास शाम 4 बजे शुरू हुआ और 4:25 बजे तक चला। इसमें अदाणी पावर के सभी अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

ड्रिल को तीन चरणों में पूरा किया गया:

सतर्कता और निकासी अभ्यास: सबसे पहले सायरन बजाकर कर्मचारियों को सतर्क किया गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

आग पर नियंत्रण और प्राथमिक उपचार: काल्पनिक आग की घटना के जरिए आग पर काबू पाने का अभ्यास किया गया। साथ ही, धमाके में घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र पहुँचाया गया।

munadi live whattsapp banne.jpg

गंभीर घायलों की आपात चिकित्सा सहायता: गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान सुरक्षा और राहत कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

resizone elanza

Telegram channel

WhatsApp Image 2025 05 07 at 6.35.01 PM

मॉक ड्रिल के दौरान सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और सेफ्टी हेड रणधीर कुमार ने कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्टेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसी मॉक ड्रिल से कर्मचारियों की सतर्कता और प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।”

इस अवसर पर मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित और उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 05 07 at 6.36.30 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *