- Bihar-Jharkhand
- Jharkhand
- Jharkhand Governance
- Jharkhand News
- Jharkhand Police
- Jharkhand Updates
- Law & Order
- Politics
हजारीबाग में मुठभेड़: 3 कुख्यात नक्सली ढेर, DGP बोले – बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या में थे शामिल
Hazaribagh Encounterएक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली मारे गए; मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के गोरहर पाँति पीरी जंगल में सोमवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 3 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।
मारे गए नक्सली
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मारे गए नक्सलियों का इतिहास खून और हिंसा से भरा रहा है। इनमें
- सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – सेंट्रल कमिटी सदस्य, ₹1 करोड़ का इनामी।
- रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल – झारखंड-बिहार ज़ोन इंचार्ज, ₹25 लाख का इनामी।
- बिरसेल गंझू उर्फ रामखेलावन – रीजनल कमांडर, ₹10 लाख का इनामी।
तीनों नक्सली झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या, 137 रायफल लूटने और बिहार में 10 पुलिसकर्मियों की हत्या जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
बरामद हथियार
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद हुई, जिसमें
- 3 AK-47 राइफलें (मैगजीन सहित)
- 63 जिंदा राउंड, 6 भरे हुए मैगजीन
- सैमसंग गैलेक्सी टैब, पेन ड्राइव, एसडी चिप
- नकद रकम
- माओवादी पर्चे, ग्रेनेड के स्प्लिंटर और अन्य सामग्री शामिल हैं।
नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
डीजीपी ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है।





