मेयर संजीव सिंह के समर्थक की धनबाद में हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

Sanjeev Singh supporter murder

सोनारडीह में बाइक सवार बदमाशों की वारदात, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

धनबाद: धनबाद जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर जनता मजदूर संघ के नेता और मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शुभम यादव को तीन गोलियां मारीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के समय शुभम यादव अपने दादा-दादी के साथ घर पर मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

समर्थकों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस घटना को लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस के अनुसार, मृतक शुभम यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज थे। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। धनबाद में हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारने की वारदात से इलाके में दहशत है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *