कोर्ट से हाजिरी लगाकर निकला और करने लगा बाइक चोरी, वकील ने रंगे हाथों पकड़ा!

कोर्ट चोरी मामला

रांची: चोरी के आरोप में कोर्ट में पेशी पर आया एक शातिर चोर बाहर निकलते ही फिर से चोरी करने लगा! लेकिन इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई। वकील ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के जसपुर निवासी रसीद के रूप में हुई है। उस पर रांची और छत्तीसगढ़ के कई थानों में 8 चोरी के केस दर्ज हैं। बाइक और कार चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर बाहर था और रांची के सिविल कोर्ट में एक केस की हाजिरी लगाने आया था।

कैसे हुआ खुलासा?

जैसे ही रसीद कोर्ट रूम से बाहर निकला, उसने एक वकील की बाइक चोरी करने की कोशिश की। संयोग से वकील उसी समय अपनी बाइक के पास पहुंच गए और रसीद को रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Matter
New Project 1
New Project

अस्पताल में भर्ती, फिर जाएगा जेल!

resizone elanza

Telegram channel

पकड़े जाने के बाद रसीद दमा का मरीज होने का बहाना बनाने लगा। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे दोबारा जेल भेजा जाएगा।

(हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ!)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *