mela

सोनाहातु में ठंड बढ़ने पर समाजसेवी शंकर साहू ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए

Shankar Sahu Social Worker

ग्रामीणों ने राहत महसूस की और इस पहल के लिए धन्यवाद दिया

सरायकेला (बिद्युत महतो): जिले में लगातार बढ़ रही ठंड ने गरीब और बुजुर्ग परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे समय में सोनाहातु प्रखंड के सोमाडीह गांव में समाजसेवी शंकर साहू एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए राहत बनकर सामने आए। उन्होंने गांव के दर्जनों गरीब, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए, जिससे लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली।

कंबल मिलने के बाद कई बुजुर्ग दंपतियों ने भावुक होकर शंकर साहू को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के कारण उन्हें कई दिनों से परेशानी हो रही थी, लेकिन इस मदद ने उन्हें सर्दी से बचने की बड़ी सहारा दी।

शंकर साहू ने कहा कि
“समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। ठंड में कोई भी व्यक्ति कष्ट न झेले, यही मेरी कोशिश है। यह सेवा-पहल आगे भी जारी रहेगी।”

Adiwasi Mahotsav

ग्रामीणों ने उनकी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कई परिवारों ने कहा कि साहू हमेशा जरूरत के समय आगे बढ़कर मदद करते हैं और उनकी इस सामाजिक भावना का गांव के लोग सम्मान करते हैं।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

साहू ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में वे और भी इलाकों में कंबल वितरण का अभियान जारी रखेंगे, ताकि सर्दी में कोई भी व्यक्ति बिना सहारे के न रहे। सोनाहातु क्षेत्र में उनकी इस मानवतावादी पहल की चर्चा गांव-गांव तक फैल गई है और लोग इसे सच्ची सामाजिक सेवा का उदाहरण मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *