Durga Puja
tulsyan

झारखंड की समस्याओं पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, घुसपैठ, धर्मांतरण, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

PM MODI PM MODI

नई दिल्ली: झारखंड भाजपा के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए कई ज्वलंत मुद्दों पर चिंता जताई।

बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण पर जताई चिंता
डॉ. वर्मा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण की वजह से झारखंड की जनसंख्या संरचना तेजी से बदल रही है। यह सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस बदलाव से स्थानीय समाज में असुरक्षा और अविश्वास की भावना बढ़ रही है।

कोयला चोरी और ध्वस्त कानून व्यवस्था
राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोयला चोरी और कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने से झारखंड की छवि बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीण इलाकों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

shrawani mela

संथाली आदिवासी नेता की हत्या पर चिंता
उन्होंने उभरते हुए संथाली आदिवासी नेता सूर्य नारायण हांसदा की पुलिस द्वारा सुनियोजित हत्या का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने रखा। डॉ. वर्मा ने कहा कि यह घटना पूरे झारखंड को हिलाकर रख देने वाली है और इससे आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश है।

happy Teacher Day

भ्रष्टाचार और सरकार पर आरोप
भाजपा महामंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। इससे न सिर्फ विकास कार्य ठप हो गए हैं बल्कि जनता का विश्वास भी बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार झारखंड में ईमानदार शासन और विकास सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए।

resizone-elanza
rlifecare

प्रधानमंत्री का आभार
डॉ. वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में आधारभूत संरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास ऐतिहासिक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य की समस्याओं का समाधान अवश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *