रांची में रंगदारी के लिए दहशत, बबलू सोनी के घर सात राउंड फायरिंग

Ranchi Crime

Ranchi: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से अपराध और रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालालौंग निवासी बबलू प्रसाद उर्फ बबलू सोनी के घर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस का मानना है कि फायरिंग का मकसद परिवार को डराना और रंगदारी के दबाव को बढ़ाना था।

पांच करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर हमला
जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले बबलू सोनी से राहुल सिंह गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर विदेश से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से तीन से चार बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार रात हुई फायरिंग को इसी रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर बबलू सोनी के घर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह नगड़ी थाना को दी गई।

पुलिस ने मौके से खोखे और बाइक की बरामद
सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान बबलू सोनी के घर के पास से छह खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं बालालौंग से कुछ दूरी पर बचेया रोड के पास एक खेत से काले रंग की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि इसी बाइक से अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए होंगे।

munadi live whattsapp banne.jpg

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन रात के अंधेरे और घने कोहरे के कारण स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। बबलू सोनी की ओर से नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

resizone elanza

Telegram channel

रंगदारी के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस
फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि पांच करोड़ रुपये की रंगदारी क्यों मांगी गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *